




विस्तार प्रभाग
जनादेश:
- हितधारकों को संस्थान/ परिषद के शोध निष्कर्षों और प्रौद्योगिकी पैकेजों के प्रसार के लिए प्रभावी और उन्नत/ विस्तार पद्धतियों, रणनीतियों और विस्तार सामग्री का विकास करना
- शोध निष्कर्षों और विकसित तकनीकों को वन-विज्ञान केन्द्रों/ कृषि विज्ञान केन्द्रों, प्रदर्शन गाँव, रेडियो और टेलीविज़न वार्ता/ टॉक शो, मेला, प्रदर्शनियों, संग्रहालयों आदि के माध्यम से हितधारकों तक पहुँचाना
- पेटेंटों को भरने, तकनीकों का हस्तांतरण, समझौता ज्ञापन, रखरखाव और बौद्धिक क्षमता सम्पति अधिकार/ आईपीआर के कानूनी मुद्दों, तकनीकों का विपणन और अन्य आईपीआर संबंधित मुद्दों को भरने में अन्य शोध प्रभागों की मदद करना
- सांझेदारी को बढावा देना एवं सुगम करना, अन्य संस्थानों, उद्योग और संगठनों के साथ नेटवर्किंग एवं समन्वयन
मुख्य विषय:
-
शोध परिणामों/ निष्कर्षों को हितधारकों तह पहुँचाने तथा प्रसार के लिए उपयुक्त विस्तार रणनीतियों को विकसित करना
-
प्रशिक्षण, प्रदर्शनियों और किसान मेला इत्यादि के माध्यम से हितधारकों को प्रौद्योगिकियों की जानकारी एवं उनके प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और उनका हस्तांतरण करना
-
अनुसंधान परिणामों/ निष्कर्षों के व्यापक प्रसार के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के साथ नेटवर्किंग और संबंध स्थापित करना
-
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में विभिन्न कृषि विज्ञान क्षेत्रों (एग्रो-क्लाइमेटिक जोंस) में स्थापित कृषि विज्ञान केन्द्रों (के.वी.के.) का वन विज्ञान केंद्रों (वी.वी.के.) से समन्वय स्थापित कर एक ही स्थान से प्रौद्योगिकियों और सूचनाओं का हस्तांतरण एवं आदान-प्रदान करना
-
वानिकी एवं पर्यावरण से सम्बंधित विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों का आयोजन कर जागरूकता तथा सवेंदनशीलता उत्पन्न करना
विस्तार गतिविधियां:
-
वन विज्ञान केंद्र, जगतसुख, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
-
वन विज्ञान केंद्र, जानीपुर, जम्मू एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र- नागबनी, जम्मू, जम्मू एवं कश्मीर
-
शीत मरुस्थल क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र-सह-वन विज्ञान केंद्र, लेह, जम्मू एवं कश्मीर
-
प्रदर्शन गाँव, लानाबाका, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
-
किसान मेला
-
प्रशिक्षण
-
महत्वपूर्ण दिवस/ आयोजन/ क्षेत्रीय भ्रमण
-
प्रदर्शनी
-
वन विज्ञान केंद्र के अंतर्गत मुद्रित विस्तार सामग्री
विशेष पुरस्कार/ प्रशस्ति पत्र, आदि
- केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला द्वारा कुफरी (शिमला) में दिनांक 15 जून 2006 को आयोजित किसान मेला में संस्थान द्वारा स्थापित प्रदर्शनी स्टाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ । उक्त कार्यक्रम में 22 सरकारी विभागों/ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/ गैर सरकारी संगठनों ने भाग लिया था
- मैसर्स फ्रेंडस प्रदर्शनी और प्रबंधन प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा 24 से 26 अक्टूबर 2017 तक होटल पैरागोन पैलेस, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित मेगा प्रदर्शनी "डेस्टिनेशन हिमाचल प्रदेश - 2017" में "सर्वश्रेष्ठ स्टाल प्रदर्शन" के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया
प्रभाग में प्रमुख उपकरण:
- एल.सी.डी. प्रोजेक्टर
- डिजिटल कैमरा
जनबल:
क्रम-संख्या |
नाम | पद |
1. |
श्री सत्य प्रकाश नेगी | अरण्यपाल एवं प्रभाग-प्रमुख |
2. |
श्री अश्वनी कुमार | सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी |
3. |
श्री विनोद कुमार | सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी |
4. |
श्री दिनेश धीमान | स्टेनो ग्रेड-I |
5. |
श्री श्याम सुंदर | तकनीशियन |
6. |
श्री मोहिंदर सिंह | वन दरोगा, वन-विज्ञान केंद्र, जम्मू |
7. |
श्री वीरेंदर कुमार | वन रक्षक, अनुसंधान पौधशाला, नागबनी, जम्मू |
अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें
दूरभाष: 0177-2816102 मोबाइल: 88942-22211
(a) वन विज्ञान केंद्र, ब्रुनधार, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
(b) वन विज्ञान केंद्र, जानीपुर, जम्मू, जम्मू एवं कश्मीर
(c) प्रदर्शन गाँव, लानाबाका, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश